Advertisement

बलरामपुर में श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के पंजीयन के लिए 12 से 30 मार्च तक विशेष शिविर

बलरामपुर, 13 मार्च 2026।निर्माण श्रमिकों, असंगठित श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana तथा National Pension System (एनपीएस) के अंतर्गत जिले में पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए श्रम विभाग द्वारा मोबाइल कैंप लगाकर श्रमिकों का पंजीयन, नवीनीकरण और आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाएगा।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पात्र हितग्राहियों के पंजीयन के लिए जनपदवार विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह शिविर 12 मार्च से 30 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

जनपद पंचायत बलरामपुर में शिविर की तिथियां

  • ग्राम पंचायत जरहाडीह – 12 मार्च
  • झलपी – 16 मार्च
  • पुटसुरा – 18 मार्च
  • सौनी – 20 मार्च
  • महाराजगंज – 23 मार्च
  • जाबर – 25 मार्च
  • बड़कीमहरी – 27 मार्च

जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर में शिविर

  • नेहरूनगर – 17 मार्च
  • चन्द्रनगर – 19 मार्च
  • चुमरा – 24 मार्च
  • भवानीपुर – 27 मार्च
  • त्रिकुण्डा – 30 मार्च

इन दोनों जनपदों के लिए श्रम कल्याण निरीक्षक रोशन गुप्ता (मो. 9753853822) को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जनपद पंचायत राजपुर एवं शंकरगढ़ में शिविर

राजपुर जनपद पंचायत

  • धंधापुर – 16 मार्च
  • मुरका – 18 मार्च
  • नरसिंहपुर – 20 मार्च
  • गोपालपुर – 23 मार्च
  • भिलाईखुर्द – 25 मार्च

शंकरगढ़ जनपद पंचायत

  • करासी – 17 मार्च
  • भरतपुर – 19 मार्च
  • पोडीकला – 24 मार्च
  • कोरंधा – 27 मार्च
  • मुरका – 30 मार्च

इन जनपदों के लिए श्रम कल्याण अधिकारी यशवंत राजवाड़े (मो. 9669801379) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज

श्रम विभाग ने बताया कि पंजीयन कराने आने वाले श्रमिकों को निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे:

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड
  • ई-श्रम कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

विभाग ने सभी पात्र श्रमिकों और छोटे व्यापारियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर आयोजित शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लें।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47