हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा चौदहवें दिन संपन्न।

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा चौदहवें दिन संपन्न।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

राजपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजपुर जनपद क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में यात्रा अनवरत जारी है,08/02/2023 को चौदहवें दिन भी जनपद पंचायत क्षेत्र के संगठनात्मक सेक्टर बघिमा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में संपन्न हुई। पद यात्रियों ने अभियान के दौरान रैली निकाली तथा लघु सभाएं करते हुए घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया।
आज यात्रा के दौरान व्यापार प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा की धान खरीदी ने छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों को खुशहाल बना दिया है व्यापारी वर्ग भी धान खरीदी से लाभ उठा रहा है, किसानों की जहां एक और छत्तीसगढ़ में उन्नति और तरक्की हो रही है वहीं दूसरी ओर व्यापारी वर्ग भी आज लाभ कमा रहा है छत्तीसगढ़ में सभी के चेहरे पर खुशी का भाव स्पष्ट तौर पर दिख रहा है।
आज की यात्रा में केंद्र सरकार के रवैया पर शोक व्यक्त करते हुए बृजेश मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां ढुलमुल है महंगाई से हर वर्ग परेशान है जिससे राज्य में किसानों की बढ़ती आय के बावजूद किसान को दोहरा मार्ग झेलना पड़ रहा है पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती महंगाई से खेती किसानी पर भी बोझ बढ़ रहा है इसके अलावा और जो दूसरे वर्ग से जुड़े हुए अथवा कारोबारी हैं उन्हें भी महंगाई परेशान कर रही है गरीब के घर में चूल्हा जलना मुश्किल हो रहा है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

आज के अभियान के दौरान भेस्की सरपंच भजन राम, उपसरपंच भुनेश्वर सिंह,मुनेश यादव,आशीष यादव तुलसी यादव, सुनील, दुहन,सोरो फीटल ,दीपक,चांदी बाई,कलावती आरती,झुमन,दशरी, विनोद व अन्य कांग्रेसी व ग्रामीण जन शामिल रहे।