राज्य

बस से कुचलकर होंडा कंपनी के चार कर्मचारियों की मौत, तीन घायल

बस से कुचलकर होंडा कंपनी के चार कर्मचारियों की मौत, तीन घायल

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में स्थित होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारियों को रोडवेज बस ने कुचल दिया। घटना में चार कर्मचारियों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा बुधवार रात करीब 11.30 बजे हुआ, जब कंपनी में छुट्टी के बाद कर्मचारी बाहर निकल कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस के मुताबिक कर्मचारी रात 11:30 बजे शिफ्ट खत्म होने के बाद जब अपने घरों की तरफ जा रहे थे, तो दादरी से नोएडा की तरफ जा रही नोएडा डिपो की बस ने कर्मचारियों को कुचल दिया। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना बादलपुर की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडिशनल डीसीपी नोएडा सेंट्रल विशाल पांडे ने बताया कि बस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत मौके पर और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त संकेश्वर कुमार, मोहरी कुमार, सतीश और गोपाल के रूप में हुई है, जबकि अनुज, धर्मवीर और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!