Advertisement

अंबिकापुर : युवक को सड़क पर तड़पता हुआ देख,महिला नर्सिंग स्टाफ ने की मदद

रजनी नायक अंबिकापुर /एक युवक आत्महत्या करने के उद्देश्य से हाथों का नस काटकर तड़प रहा था भीड़ तमाशबीन बनकर नजारे को देख रही थी इसी बीच मेडिकल कालेज अस्पताल की महिला सदस्य यहां से गुजर रही थी ऐसे में उन्होंने न सिर्फ युवक की सुध ली बल्कि मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर 108 को कॉल किया और युवक की जान बचाई,,,, जी हां नारी शक्ति का ये कमाल दिखा अम्बिकापुर में जहां अम्बिकापुर मेडिकल कालेज की 2 मैट्रन समेत डाइटिसियन और हॉस्पिटल कंसल्टेंट डीन आफिस से लौट रही थी इसी बीच उन्होंने रास्ते मे एक युवक को सड़क पर तड़पता हुआ देखा जिसे भीड़ घेरे खड़ी थी मगर कोई उसकी मदद नहीं कर रहा था ऐसे में महिला नर्सिंग स्टाफ ने गाड़ी रुकवा कर युवक का हाल जाना तब उन्हें पता चला कि युवक के हाथ का नस कटा हुआ है और उसकी पल्स भी कम हो रही है ऐसे में मैंट्रेन ने तत्काल सीपीआर की मदद से उसे होश में लाने की कोशिश की और बाकी महिला स्टाफ ने उसके हाथ पर कपड़े बांधकर रक्त स्त्राव को रोकने की कोशिश की इस बीच तत्काल संजीवनी एक्सप्रेस को फोन कर बुलाया गया और युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां समय पर उपचार मिलने के कारण अब युवक की स्थिति खतरे से बाहर है मगर जिस तरह से भीड़ ने युवक की जान को जोखिम में डालते हुए उसे नकार दिया था इस बीच महिला नर्सिंग स्टाफ किसी देवदूत की तरह मौके पर पहुंची और उन्होंने युवक की जान बचा ली महिला नर्सिंग स्टाफ के इस कारनामे की जमकर तारीफ भी हो रही है और उनके मदद का फोटो जमकर वायरल भी हो रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57