छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, उत्तरी हवा के प्रभाव से बढ़ेगा तापमान

रायपुर : छत्तीसगढ़ में गर्मी के मौसम की शुरुआत हो गयी है। उत्तर से आने वाली हवा ने प्रदेश का तापमान बढ़ा दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है की इस वर्ष सबसे ज्यादा गर्मी पढ़ने वाली है। जिसका एहसास अभी से महसूस होने लगा है। शनिवार को भी प्रदेश में इस प्रकार ही स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही न्यूनतम तापमान में अब बढ़ोतरी के आसार हैं। इससे गर्मी भी बढ़ेगी।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर दिशा से आने वाली हवा से शुष्कता कम हो गई है। इस कारण अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ना शुरू होगा। वहीं शुक्रवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के चलते अब ठंड गायब सी होने लगी है और गर्मी शुरू हो गई है। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एडब्ल्यूएस नवा रायपुर में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर में यह 34.2 डिग्री के साथ सामान्य से पांच व दुर्ग में 34.2 के साथ सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!