Advertisement

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को ईद -उल -फितर की दी बधाई

रायपुर, 14 मई 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को ईद -उल-फितर पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ईद का यह पर्व परस्पर प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें ऊंच-नीच, छोटे-बडे़ का भेदभाव भुलाकर एक – दूसरे को गले लगाने का संदेश देता है। ईद, वास्तव में सामाजिक समरसता का त्यौहार है। मुख्यमंत्री ने खुशी के इस पर्व को लोगों से सदभाव के साथ मनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोगों से घरों में ही नमाज अदा करने और देश-प्रदेश की तरक्की, खुशहाली और अमन-शांति के लिए दुआ करने की अपील की है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57