हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा सतरहवें दिन संपन्न।

हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा सतरहवें दिन संपन्न।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

राजपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राजपुर जनपद क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में यात्रा अनवरत जारी है,11/02/2023 को सतरहवें दिन भी जनपद पंचायत क्षेत्र के संगठनात्मक सेक्टर सिधमा के विभिन्न ग्राम पंचायतों में संपन्न हुई। आज की यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी जी के मुख्य आतिथ्य में पद यात्रियों ने अभियान के दौरान रैली निकाली तथा लघु सभाएं करते हुए घर-घर जाकर कांग्रेस के कामकाज के बारे में बात किया।
यात्रा के दौरान उपस्थित लघु सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्कूली बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शैक्षणिक सत्र 2020 से छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय खोले गए हैं और इन्हीं स्कूलों में लगभग ढाई लाख से ऊपर बच्चों को निशुल्क शिक्षा मिल रही है, हमारी सरकार पूर्णतया संवेदनशील सरकार है प्रदेश भर में नए जिलों के गठन किए गए हैं अब राज्य में 33 जिले 108 अनुविभाग और तहसीलों की संख्या 227 हो गई है, किसानों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने जो किया है वह हर स्तर पर उल्लेखनीय है छत्तीसगढ़ की 70% आबादी जो कृषि पर निर्भर है मौसम के प्रतिकूलता ओं के बावजूद कृषि आदान लागत में वृद्धि करने के कारण कृषि में आय की अनिश्चितता समाप्त करने के लिए कृषि इनपुट सब्सिडी राजीव गांधी किसान योजना के माध्यम से लागू की गई है और इसके माध्यम से खरीद उद्यानकी, वृक्षारोपण तथा अन्य दूसरे कोदो कुटकी रागी जैसी फसलों के लिए भी सब्सिडी दी जा रही है।छत्तीसगढ़ में किसानों के हित में काम हो रहा है गरीबों को हर माह निश्चित समय पर राशन वितरण का काम किया जा रहा है जिससे हर घर में दोनों वक्त का भोजन सुनिश्चित हो गया है सुपोषण अभियान चलाकर महिलाओं और बच्चों के बेहतर पोषण के लिए भी काम हो रहा है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार बनने के बाद से महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय शुरू हो गया है मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है कुपोषण पर लगभग लगाम लग गया है महतारी जतन योजना के माध्यम से रेडी टू ईट और टेक होम राशन गर्म भोजन भी दिया जा रहा है, महिलाओं की सहायता के लिए सभी थाना में महिला हेल्प टैक्स का संचालन किया जा रहा है छात्रावासों में महिला होमगार्डों के लिए नई पदों का सृजन कर दिया गया है पीड़ित महिलाओं के लिए सभी जिलों में सखी सेंटर 24 घंटे और महिला हेल्पलाइन की मदद भी उपलब्ध कराई गई है छत्तीसगढ़ में महिला अपराधों के नियंत्रण के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है और हर स्तर पर तत्काल राहत पहुंचाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के के लिए गोधन या योजना क्रांतिकारी साबित हो रही है और आय बढ़ाने के महत्वपूर्ण स्रोत में शामिल हो चुकी है ग्रामीण क्षेत्र में कई परिवारों के लिए विस्तार आय का साधन हो चुका है जिससे गौ संवर्धन को भी बल मिला है।
यात्रा के दौरान लाल साय जी ने कहा कि हम सबों का लक्ष्य कांग्रेस क्षेत्र में और मजबूत हो इसके लिए काम करना है विषम परिस्थितियों में भी हमने भारी जनाधार कांग्रेस के साथ जोड़ कर रखा है और उसे इस बार प्रदेश में हो रहे कामकाज के आधार पर और आगे बढ़ाना है ताकि पिछले बार की बढ़त से हम आगे जा सकें।

आज के अभियान के दौरान जिला कांग्रेस महामंत्री जितेंद्र गुप्ता,राजकुमार सोनी, पूर्व जनपद सदस्य सुनील सिंह,कन्नीलाल जायसवाल,बसंत जायसवाल राम अयोध्या सिंह, ब्लाक उपाध्यक्ष बृजेश मिश्रा,पूर्व सरपंच दशाई राम चन्ठु राम,चन्दर यादव,राजेश कुशवाहा,संघन राम,भोला सिंह,तिलकधारी,धनंजय सिंह,जितु राम,करता राम,तिलसोहन राम,बरन राम,गुलाब,सतीश,बोली बाई,अनिता,आरती रामपति,फुलबसिया,सरिता,मिनी कौशल्या,मुन्नी अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण जन मौजूद रहे।