छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़

CG Breaking : ईंट भट्ठे में मिली तीन ग्रामीणों की लाश, गांव में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर। बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत कोटपाली के आश्रित ग्राम खजूरी में दुखद हादसा हो गया।यहां छोटे ईंट भट्ठे में आग लगाकर उसी के उपर सो रहे तीन लोगों की मौत हो गई।सभी ने कंबल ओढ़ रखा था।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

अत्यधिक गर्मी और गैस रिसाव के कारण मौत की संभावना जताई जा रही है।बलरामपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।जांच के बाद ही मामला पूरी तरह स्पष्ट होगा।ग्रामीण क्षेत्रों में इस सीजन में लोगों द्वारा स्वयं के उपयोग के लिए ईंट,खप्पर बनाने जाने की परपंरा पुरानी है।बलरामपुर जिले में तो कच्चे ईंट,खप्पर को लकड़ी से पकाया जाता है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

ऐसे हुआ खुलासा

भोर में तीन बजे अजय नामक युवक की तेज गर्मी के कारण नींद खुल गई थी।संतुलन बिगड़ने से वह कम ऊंचाई के भट्ठे से नीचे भी उतर गया था।इधर सुबह जब भट्ठे के ऊपर सो रहे लोगों की नींद नहीं खुली तो संदेह हुआ। अजय ने आवाज भी लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला,ऐसे में उसने गांव वालों को सूचना दी। गांव वाले मौके पर पहुंचे तो देखा कि तीनों युवक ने कंबल ओढ़ रखा था, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं थी। कंबल हटा कर देखने पर पता चला कि तीनों की मौत हो चुकी है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!