
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व रेडियो दिवस पर दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व रेडियो दिवस पर दी बधाई
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर सभी श्रोताओं, प्रस्तोताओं और इससे जुड़े कर्मियों को बधाई दी और कामना की कि यह प्रसारण सेवा अपने अभिनव कार्यक्रमों के जरिए लोगों के जीवन को उज्ज्वल करता रहे।.
हर साल 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। यह दिन रेडियो के महत्व के बारे में आम जनता और समाचार माध्यमों में जागरूकता बढ़ाने तथा रेडियो के जरिए सूचना उपलब्ध कराने के लिए नीति-निर्माताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।.











