Advertisement

मुंगेेली : जिले के विकास खण्ड लोरमी में महंत जगन्नाथ शासकीय अंग्रेजी विद्यालय और विकास खण्ड पथरिया में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय का संचालन प्रारंभ, प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 मई से प्रारंभ..

मुंगेेली 14 मई 2021:- जिला मुख्यालय मुंगेली के दाऊपारा में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय की तरह विकास खण्ड लोरमी में महंत जगन्नाथ शासकीय अंग्रेजी विद्यालय और विकास खण्ड पथरिया में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय का संचालन प्रारंभ हो गया है। संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छ.ग. के निर्देशानुसार सत्र 2021-22 हेतु दोनो विद्यालयों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन प्रकिया प्रारंभ हो गई है। प्रवेश हेतु आॅनलाईन आवेदन पत्र वेबसाईट के माध्यम से 15 मई 2021 से 10 जून 2021 तक स्वीकार किये जाएंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

आवेदन पत्र वेबसाईट https://cgschool.in/saems/studentadmission/studentadmission.aspx के माध्यम से प्रस्तुत किये जा सकते है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज ने बताया कि विकास खण्ड लोरमी में संचालित महंत जगन्नाथ शासकीय अंग्रेजी विद्यालय के प्रारभिक कक्षाओं में कक्षा 1ली से 9वीं हेतु कक्षा में कुल रिक्त सीट के विरुद्ध 50 प्रतिशत सीट में बालिकाओं को प्राथमिकता से प्रवेश दिया जाएगा। इसी तरह विकास खण्ड पथरिया में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय के प्रारभिक कक्षाओं में कक्षा 1ली से 7वीं हेतु कक्षा में कुल रिक्त सीट के विरुद्ध 50 प्रतिशत सीट में बालिकाओं को प्राथमिकता से प्रवेश दिया जाएगा। इन दोनों विद्यालय में इस 50 प्रतिशत सीट पर आरक्षित वर्ग की बालिकाओं व कमजोर वर्ग की बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा। बालिकाओं की 50 प्रतिशत संख्या नहीं मिलने पर बालकों से सीट भरी जा जाएगी। कुल रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटों पर बी.पी.एल. व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। इस हेतु पालको द्वारा अन्य प्रमाण पत्रों के साथ-साथ शासन से जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। दोनो विद्यालय में शेष 25 प्रतिशत सीटो पर आवेदक बच्चों का प्रवेश लाटरी सिस्टम से होगा। रिक्त सीट के विरुद्ध अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लाटरी पद्धति से चयन किया जाएगा। कक्षा पहली में प्रवेश हेतु विद्यार्थी का आयु 31 मई 2021 की स्थिति साढ़े पाॅच वर्ष से साढ़े छः के मध्य होनी चाहिए। इसी प्रकार बीच की कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु रिक्त सीट पर कमजोर समुह के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। पूर्व कक्षा में प्राप्त अंको का भी ध्यान रखा जाएगा। अंग्रेजी माध्यम से पढ़कर आने वाले बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होने बताया कि विकास खण्ड लोरमी में संचालित महंत जगन्नाथ शासकीय अंग्रेजी विद्यालय में सत्र 2021-22 हेतु कक्षा 1ली से 9वीं तक प्रत्येक कक्षा में 40-40 सीट रिक्त है। इसी प्रकार विकास खण्ड पथरिया में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय में सत्र 2021-22 हेतु कक्षा 1ली से 7वीं तक प्रत्येक कक्षा में 40-40 सीट रिक्त है। विकास खण्ड लोरमी के महंत जगन्नाथ शासकीय अंग्रेजी विद्यालय में प्रवेश हेतु अधिक जानकारी के लिए प्रवेश प्रभारी श्री अरूण जायसवाल मोबाईल नंबर 9893706084 से संपर्क किया जा सकता है। इसी तरह विकास खण्ड पथरिया में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी विद्यालय में प्रवेश हेतु अधिक जानकारी के लिए प्रवेश प्रभारी श्री ए.ए.खान मोबाईल नं0 7898357395 एवं श्री सुरजीत सिंह टण्डन मोबाईल नं. 7879354335 से संपर्क किया जा सकता है। उन्होने बताया कि कोरोना संकट को देखते हुये शाला में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन स्वीकार किया जाएगा। अधिक आवेदन की स्थिति में लाटरी से सीट आबंटन 11 जून से 14 जून 2021 के मध्य किया जाएगा। प्रवेश की अन्य आवश्यक कार्यवाही 15 जून से 20 जून 2021 तक की जाएगी।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57