छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Crime : ट्रिपल मर्डर से हिला छत्तीसगढ़, ढाबे में विवाद के बाद रायपुर के तीन लड़कों की धमतरी में चाकू मारकर हत्या

धमतरी।  छत्तीसगढ़ में अपराध चरम पर है, आये दिन कई लोगों की हत्या कर दिया जा रहा है, बदमाशों को पुलिस प्रशासन का डर नहीं है, वे बेख़ौफ़ होकर वारदात को अंजाम दे रहें हैं. वहीं इसी बीच धमतरी में ट्रिपल मर्डर से छत्तीसगढ़ में हिल गया है. जहां अर्जुनी थाना क्षेत्र चार लड़कों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया. जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई, सभी चारों लड़के रायपुर के हैं जो सोमवार को रात में धमतरी घूमने के लिए निकले थे.

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

मिली जानकारी के अनुसार, सभी मृतक रायपुर के रहने वाले थे, सभी लड़के जब ढाबे पर पहुंचे तो यहां खाना खा रहे कुछ लोगों से उनकी पहले बहस हुई थी, जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुँच गई और बदमाशों ने एक-एक करके सभी पर चाकू से हमला कर दिया. हमलावर एक युवक को तो 100 मीटर तक दौड़ाया और उसके सीने में चाकू घोप दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर के रहने वाले थे सभी लड़के 

मृत युवकों की पहचान सूरज तांडी और नितिन तांडी रायपुर के संतोषी नगर के रहने वाले थे, तीसरे मृतक की पहचान आलोक ठाकुर के रूप में हुई है जो सेजबहार के रहने वाले थे, तीनों धमतरी में घूमने के लिए आए थे. तीन युवकों की मौत से परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल हो गया है.

घटना के बाद धमतरी पुलिस 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. वहीं इस घटना का बाद कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

Ravi

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!