छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

एसपी भावना गुप्ता ने बैजी टोल एवं शहर के घडी चौक में किया सरप्राइज चेकिंग

एसपी भावना गुप्ता ने बैजी टोल एवं शहर के घडी चौक में किया सरप्राइज चेकिंग

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

वाहन चेकिंग के दौरान किया गया हेलमेट का वितरण

73 प्रकरण में कुल 25800 रूपये लिया गया समन शुल्क

बेमेतरा – अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए एवं चुनाव आयोग के द्वारा दिये गये निर्देशो के परिपालन में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बीएन मीणा के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता मार्गदर्शन में जिला बेमेतरा के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रो में संदिग्ध व्यक्तियों सहित संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही हैं। इसी तारतम्य में 10 सितंबर को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के नेतृत्व एवं उपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिन्हा, उप निरीक्षक अशोक तिवारी, सउनि रेशम लाल भास्कर एवं थाना बेमेतरा व यातायात स्टाफ के द्वारा बैजी टोल एवं शहर के मुख्य स्थान घडी चौक में सरप्राइज चेकिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग किया गया। इस विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान आम जनों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की समझाईश दिया गया। साथ ही नि:शुल्क हेलमेट का वितरण किया गया एवं यातायात नियमों के उल्लंघन करते पाये जाने पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा एवं यातायात पुलिस द्वारा 39 लापरवाह चालको के विरूद्ध कार्यवाही कर 15200 रूपये समन शुल्क लिया गया।
साथ ही जिलें के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 10 सितंबर को मोटर व्हीक्ल एक्ट के तहत थाना नवागढ़ 5 चालान में 5 व्यक्ति, थाना नांदघाट 5 चालान में 5 व्यक्ति, थाना साजा 12 चालान में 12 व्यक्ति, थाना परपोडी 1 चालान में 1 व्यक्ति, चौकी देवकर 4 चालान में 4 व्यक्ति, चौकी मारो 3 चालान में 3 व्यक्ति, चौकी कंडरका 1 चालान में 1 व्यक्ति, चौकी देवरबीजा 3 चालान में 3 व्यक्ति, कुल 34 चालान में 34 वाहन चालक के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 10600 रूपये समन शुल्क लिया गया। जिसमें यातायात के नियमो का उल्लघंन करने वाले वाहन चालक के विरूद्ध कुल 73 प्रकरण में कुल 25800 रूपये समन शुल्क लिया गया। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों, बिना नंबर गाडी, बिना हेलमेंट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, बिना कागजात, नोपार्किंग, तीव्र ध्वनी वाले सालेंसर लगाकर वाहन चलाने आदि यातायात नियमों को नहीं मानने वालों की जांच कर कार्यवाही की गई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों का मौके पर ही ब्रिथएनालाइजर मशीन से चेक किया गया व शराब पीकर गाडी चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा पुलिस की अपील – बेमेतरा पुलिस आम नागरिको से अपील करता हैं कि यातायात नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाये एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट अवश्य लगावें और वाहन चालकों को बताया कि वाहन में नंबर नहीं लिखें होने पर समन शुल्क लिया जाता हैं, इसलिए बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग नहीं करने की जानकारी दी। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये हैं, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही हैं, यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगीं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!