छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायगढ़

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उद्यानिकी विभाग जिला रायगढ़ द्वारा फलदार पौधों का वितरण


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उद्यानिकी विभाग जिला रायगढ़ द्वारा 5565 फलदार पौधों ( मुनगा, पपीता, नींबु, कटहल, अमरूद, जामुन, आदि) का वितरण जिले के नौ विकासखंड में उद्यान विभाग के नर्सरीयों से किया गया। यह पौधे विभिन्न शासकीय संस्थाओं जैसे ग्राम पंचायत, महिला एवं बाल विकास, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, गौठानों एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं को पौधरोपण हेतु वितरण किया गया।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने हेतु राजीव गांधी न्याय योजना तथा मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना प्रारंभ की गई है । जिसमें गत वर्ष धान की फसल लिए गए खसरा नंबर में धान के बदले अन्य फसल लगाए जाने पर 3 वर्षों तक ₹10000 अनुदान देने का प्रावधान है । इसी कड़ी में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आम जनों को वृक्षारोपण के महाअभियान से जोड़ने हेतु उद्यानिकी विभाग द्वारा भी पौध वितरण किया गया ।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!