छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

सड़ी गली हालत में फंदे से लटका मिला नाबालिग युवती का शव, 31 जनवरी से थी लापता, पुलिस जांच में जुटी

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डोंडी थाना इलाके के ग्राम साल्हे की एक छात्रा का शव फंदे पर लटकता मिला है। बताया जा रहा है कि नाबालिग छात्रा 31 जनवरी को स्कूल जाने निकली थी। तब से वह लापता थी। चिंतित परिजनों ने इसकी शिकायत छह फरवरी को डोंडी थाने में कराई थी।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

पुलिस लगातार उसकी तलाश करती रही, लेकिन अब युवती की सड़ी गली अवस्था में फंदे पर लटका शव मिला है। लाश देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। युवती की लाश गांव से तीन किलोमीटर दूरी मिली है।

डोंडी थाने के प्रभारी कैलाश मरई ने जानकारी देते हुए बताया कि साल्हे के पास ही युवती की लाश मिली है। गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चूंकि साल्हे जंगली इलाके है इसलिए परिजनों ने लाश की ओर किसी का ध्यान नहीं दिया, जब कुछ स्थानीय लोग उस रास्ते से गुजरे तो उनकी नजर पड़ी तब जाकर मामले का पता चल पाया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जांच में बात आएगी सामने

थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में पूरा मामला सामने आएगा, जिसको लेकर परिजनों से पूछताछ की जाएगी। लड़की कक्षा 9 वी में पड़ती थी और स्कूल के लोगों से भी बात चीत की जाएगी, पढ़ाई का कोई दबाव रहा या फिर परिवारिक या फिर कोई और बात भी हो सकती है, पूछताछ के बाद ही पूरा मामले खुलेगा।

पुलिस के साथ फॉरेंसिक भी शामिल
छात्रा की लाश काफी दिन होने के कारण सड़ने की अवस्था में है जिसके लिए फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंची हुई है। मामला पूरा स्पष्ट जांच के बाद हो पाएगा वहीं घटनास्थल पर छात्रा की सायकल भी बरामद की गई है। सभी एंगल से मामले की जांच करने की बात पोलिस द्वारा कही जा रही है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!