Advertisement

महासमुंद: 42 हजार रुपये के शराब एवं समान के साथ 2 आरोपियों को बागबाहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

संजू रजक /ब्यूरो चीफ छत्तीसगढ़/महासमुंद:श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी सुश्री लितेश सिंह के निर्देशन में बागबाहरा क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री पर लगातार नजर रखी जा रही है कि दिनांक15/05/2021 को जरिये मुखबिर सूचना पर रावणभाठा रेल्वे क्रासिंग बागबाहरा के पास दो लोग मोटरसाइकिल में अवैध शराब के कर आ रहे हैं , सूचना पर स्टाफ के साथ घेराबंदी कर 01. आरोपी टीकम ठाकुर पिता उजियाल ठाकुर उम्र 29 वर्ष‍ ग्राम सिर्री थाना बागबाहरा 02. लोकनाथ पिता पौतराम जाति गोंड उम्र 36 वर्ष साकिन वार्ड नं 09 कल्याणपुर थाना बागबाहरा के संयुक्त कब्जे से 01. एक सफेद रंग की प्‍लास्टिक जरकीन 05 लीटर वाली में भरी हाथ भट्ठी की महुआ शराब 05 लीटर 02. एक पीले रंग की प्‍लास्टिक जरकीन05 लीटर वाली में भरी हाथ भट्ठी की महुआ शराब 05 लीटर जुमला शराब 10 लीटर कीमती 2000 रूपये। 03. एक परिवहन की पुरानी इस्तेमाली लाल रंग की बजाज प्‍लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GB 6903 कीमती 40000 रूपये जुमला कीमती 42000 रूपये को समक्ष गवाहन जप्त कर सीलबंद किया गया आरोपियो के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गयी। आरोपी के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 107/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में सउनि जनकलाल पटेल, आर. एकलव्य बैस, मेहत्तर साहू, जमुनाप्रसाद भास्कर, इन्द्रजीत साहू ‍का विशेष योगदान रहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57