Advertisement

महासमुंद में गांधी जयंती पर कुष्ठ उन्मूलन शपथ कार्यक्रम आयोजित, जिला को रोग मुक्त बनाने का संकल्प

महासमुंद, 30 जनवरी 2026:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सम्बद्ध चिकित्सालय महासमुंद में श्रद्धांजलि एवं कुष्ठ उन्मूलन शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जयंती पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। उनके जीवन, आदर्शों और मानवता के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया गया।

इसके बाद विकसित भारत अभियान के तहत जिले को कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ वसंत माहेश्वरी ने उपस्थित चिकित्सकों, कर्मचारियों और स्टाफ को कुष्ठ उन्मूलन की शपथ दिलाई। शपथ में घोषणा की गई कि जिले के नागरिक और प्रशासन मिलकर कुष्ठ रोग से मुक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कुष्ठ रोग का निदान सरल और पूरी तरह इलाज योग्य है, इसलिए सभी रोगियों की शीघ्र पहचान और इलाज के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शपथ के दौरान यह भी संकल्प लिया गया कि कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से कुष्ठ रोग से जुड़े कलंक और भेदभाव को समाप्त किया जाएगा, प्रभावित व्यक्तियों को सम्मान के साथ मुख्यधारा में जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम में सहायक अस्पताल अधीक्षक डॉ घनश्याम साहू, त्वचा रोग विभाग प्रमुख डॉ गरिमा शर्मा, हॉस्पिटल कंसलटेंट डॉ निखिल गोस्वामी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मानस सतपति, शिशु रोग विभाग के डॉ एन.आर. सचदेव और डॉ प्रवीण, डेंटल सर्जन डॉ चंद्रशेखर साहू, निज सहायक एमएस प्रणय खरे सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय, आया दीदी और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47