Advertisement

जगदलपुर : इस वर्ष बस्तर में 10 जून तक पहुंचेगा मानसून

जगदलपुर : इस वर्ष बस्तर में 10 जून तक पहुंचेगा मानसून

जगदलपुर, 16 मई (हि.स.)। दक्षिण-पश्चिम मानसून इस वर्ष बस्तर में 10 जून के आस-पास पहुंचने की बात मौसम वैज्ञानिकों ने कही है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून केरल पहुंचने के बाद बस्तर पहुंचने में करीब 10दिन लगते हैं। इस वर्ष केरल में मानसून 31 मई को दस्तक देगा। मानसून प्रदेश में बस्तर के रास्ते से प्रवेश करता है और विदा भी इसी रास्ते से होता है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चन्द्रा के मुताबिक छत्तीसगढ़ में सबसे पहले दक्षिण पश्चिम मानसून बस्तर में दस्तक देता है। इसके बाद पूरे प्रदेश में सक्रिय होता है। मानसून के सक्रिय होने से दो से तीन दिन लगते हैं। यदि सब कुछ ठीक रहा तो, बस्तर में 10 जून के आस-पास मानसून दस्तक देगा।
उल्लेखनीय है कि बस्तर के अधिकांश किसान मानसून पर आधारित खेती करते हैं। मानसून बस्तर में सामान्यत: 15 जून के आसपास दस्तक देता है, जिसके आधार पर ही किसान धान की बुआई शुरू करते हैं
बस्तर से पवन नाग की रिपोर्ट======
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47