छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

Good News : गोबर से बने पेंट से चमकेंगे छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तर, सीएम बघेल ने दिया था आदेश, कार्य शुरू…

कांकेर। जिले कब गौठानों में संचालित विविध प्रकार की गतिविधियों में अब एक नया आयाम जुड़ गया है, गौठानों से जुड़ी समूह की महिलाएं अब गोबर से पेंट बनाने के कार्य में जुट गई है, छत्तीसगढ़ में इसकी पहले रायपुर और उनके बाद कांकेर जिले के सराधुनवागांव गौठान में की गई। यहाँ समूह से जुड़ी महिलाएं गोबर से प्राकृतिक पेंट बना रही है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ दिन पहले ही अधिकारियों को इस पेंट का इस्तेमाल शासकीय कार्यालयों, निगम मंडल व अन्य सरकारी दफ्तरो के रंग रोगन में करने कहा है, जिसके बाद से कांकेर जिले में अब तक दर्ज भर से अधिक शासकीय भवनों में रंग रोगन में गोबर से बने पेंट का इस्तेमाल किया गया है,

प्राकृतिक पेंट पर्यावरण की रक्षा करेगा- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस फैसले का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वागत किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागीय निर्माण में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल का निर्देश छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया है, उनके इस फैसले का अभिनंदन करता हूं, मुख्यमंत्री बघेल का ये फैसला सराहनीय और स्वागत योग्य है, प्राकृतिक पेंट का इस्तेमाल ना सिर्फ पर्यावरण की रक्षा करेगा, बल्कि किसानों को भी रोजगार का अवसर प्रदान करेगा।

गौठनों में बने पेंट की कीमत बजारों से बेहद कम

समूह की महिलाएं बताती है कि पूरी प्रक्रिया में थोड़ा समय लगता है, एक के बाद एक प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद ही पेंट बन कर तैयार होता है, जिसे 1 लीटर, 5 लीटर, 10 लीटर व 20 लीटर के डिब्बे में पैक किया जाता है,1 लीटर गोबर पेंट की कीमत लगभग 125 रुपये व 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ लगभग 147.5 रुपये प्रति लीटर होता है, जो कि बाजार में बिकने वाले अन्य पेंट से बेहद सस्ता है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!