Advertisement

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनपुर में डॉक्टर की समय पर नहीं रहने से राष्ट्रपति के दस्तक पुत्र का हुआ निधन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

 

 

राष्ट्रपति के दस्तक पुत्र कहे जाने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समाज गरियाबंद ज़िला के महासचिव एवं मैनपुर विकास खण्ड के कमार बालक आश्रम झरियाबाहरा बेहराडीह के अधिक्षक श्री गाड़ाराय सोरी जी का आज सुबह शौचालय के लिए निकलते वक्त अचानक गिर जाने से तुरन्त 108 के द्वार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनपुर ले जाया गया परन्तु स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर नदारत रहने से 1 घंटे का इंतजार किया गया तब जाकर डॉक्टर की उपस्थित हुई और देखा उसके पश्चात डॉक्टर ने मृत घोषित कर दी l लोगों का कहना है कि सही समय पर अगर डॉक्टर रहते तो शायद उनकी जान बच सकती थी l पर दुर्भाग्य की बात ये है कि ब्लॉक स्तर की जो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र है वहां डाक्टर नहीं होने के कारण जान बच नही सकी l जो व्यक्ति समाज को जगाने में अपना जीवन समर्पित कर दिया था उसे ही मैनपुर स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टर उपस्थित नहीं होने के कारण दूनिया से विदा होना पड़ा l आज नाम मात्र रह गया राष्ट्रपति के दस्तक पुत्र।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57