Advertisement

सूरजपुर : नगर पंचायत ने विश्रामपुर के11 वार्डों में संक्रमण से बचाव के लिए फागिंग कराया स्वच्छता प्रभारी अरविंद यादव की टीम जुटी।

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़- पंचायत बिश्रामपुर ने अपने 11 वार्ड वार्डो में फॉगिंग कराया।
नगर वासियों की मांग पर नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव ने अध्यक्ष मद से फागिंग “फॉग” मशीन की क्रय कर नगर के 15 वार्डों में फागिंग करने के उद्देश्य से खरीदी की। नगर वासियों की शिकायत बनी रहती थी कि नगर पंचायत को अपना कोई फागिंग मशीन नहीं है। नगर पंचायत अध्यक्ष हाल ही में फागिंग मशीन की खरीदारी की और कालोनियों में फागिंग करने का आदेश दिया। आज नगर पंचायत सीएमओ श्रीमती यूफ्रेसिया एक्का, स्वक्षता प्रभारी अरविंद यादव ,आकाश सिन्हा, शशि शर्मा ,सफाई कर्मी देव प्रसाद ,अमर मिंज आदि की टीम ने नगर के 1,2,3,4,5,6,7, 13, एवं15 वार्डों में फागिंग कराया ।शेष बचे चार वार्डों में कल कराए जाने की बात स्वच्छता प्रभारी अरविंद यादव ने कहीं। इस संबंध में स्वच्छता प्रभारी अरविंद यादव ने कहा कि संक्रमण कि इस घड़ी में नगर पंचायत की स्वच्छता बहने एवं भाइयों ने कालोनियों की सफाई में एडी चोटी लगा दी है। हमारी कोशिश होगी कि कहीं भी गंदगी नगर में न दिखे। इन्होंने नगर वासियों से भी अपील की है कि वह घर के बाहर गंदगी न फैलाएं। नगर पंचायत द्वारा वितरित गिला एवं सूखे बाल्टी में ही घर का कचड़ा डालें ताकि स्वच्छता बहनों की कोई परेशानी न हो। नगर को स्वच्छ बनाने के लिए उन्होंने आम लोगों से भी सहयोग करने की अपील की है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57