
झीरम मामलें में रमन सिंह नार्को टेस्ट की चुनौती स्वीकार करे : कांग्रेस
रायपुर। कांग्रेस ने झीरम मामलें में रमन सिंह से नार्को टेस्ट की चुनौती को स्वीकार करने को कहा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुये जीरम का कू्रर नरसंहार हुआ था जिसमें कांग्रेस के बड़े नेताओं की पूरी पीढ़ी की हत्या कर दी गयी थी। प्रदेश की जनता जानना चाहती है। बस्तर के घोर नक्सल क्षेत्रों में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा को रमन सिंह ने क्यो हटवाया था? परिवर्तन यात्रा के ठीक एक हप्ता पहले रमन सिंह स्वयं विकास यात्रा लेकर बस्तर गये थे उनकी विकास यात्रा में पूरी सुरक्षा दी गयी थी। नंदकुमार पटेल, विधाचरण शुक्ल, महेन्द्र कर्मा जैसे नेताओं की उपस्थिति वाली कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा को पूरी तरह हटा लिया गया था? रमन सिंह बताये उन्होंने किस उद्देश्य से कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा को हटाया था?
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह एंव उनके मंत्री मंडलीय सहयोगियों का नार्को टेस्ट हो जाये तो इन सवालों का जवाब जनता को मिल जायेगा-
1. 20 मई 2013 को पुलिसविभाग को सूचित किया गया था कि 25 मई 2013 को परिवर्तन यात्रा जगदलपुर से सुकमाजायेगी। परंतु जेड प्लस सुरक्षा वाले नेताओं के होने पर भी पर्याप्त बल क्यों नहीलगाया गया-?
2. 2. महेन्द्र कर्मा जी नक्सलियोंके हीट लिस्ट में थे। उनके हत्या की साजिश की योजना पीसीओसी ने इसकी जिम्मेदारीली थी। जिसकी गुप्त सूचना 10 अप्रैल 2013 को इंटिलिजेंस के पास आ गयी थी। इससूचना दंतेवाड़ा और बीजापुर एसपी को भेज दिया गया था। परंतु ऐसी क्या वजहथी। कि इस सूचना को बस्तर और सुकमा के एसपी का नहीं भेजी गयी थी। जबकि जीरमघाटी इन दोनो के बीच में है ?