हाथ से मैला उठाने का विषय: न्यायालय ने केंद्र से 2013 के अधिनियम के क्रियान्वयन के बारे में पूछा
नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को ‘‘हाथ से मैला उठाने’’ पर रोक लगाने वाले 2013 के एक कानून के क्रियान्वयन की स्थिति और उन कदमों से भी अवगत कराने को कहा है जो इस कार्य जुड़े लोगों के पुनर्वास के लिए उठाये गये हैं।.
शीर्ष न्यायालय ने शुष्क शौचालय के उन्मूलन की दिशा में उठाये गये कदमों, शुष्क शौचालयों की स्थिति और छावनी बोर्ड तथा रेलवे में सफाई कर्मचारियों के बारे में राज्यवार विवरण मांगा है।.















