Advertisement

प्रयागराज मर्डर केसः उमेश के घर पर अतीक के गुर्गे देख भड़क गई थीं MLA पूजा पाल

प्रयागराज में शुक्रवार को राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। उमेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक बदमाशों ने उमेश को 7 गोलियां मारी थीं। इसमें से 6 गोलियां उसके शरीर को पार कर गई थीं। एक गोली शरीर के अंदर मिली है। उमेश के शरीर में 13 इंजरी आई हैं।

शनिवार शाम को सुरक्षा के बीच उमेश का अंतिम संस्कार दारागंज घाट पर किया गया। रिश्ते की बहन और राजू पाल की पत्नी विधायक पूजा पाल भी अंतिम संस्कार में शा‌मिल थीं। 24 घंटे बाद वह उमेश के घर सांत्वना देने पहुंचीं, लेकिन घरवालों से उनकी बहस हो गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर शांत कराया और घरेलू मामला बताया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अतीक के गुर्गों को देख नाराज हुई थीं पूजा पाल
एक दिन विधायक पूजा पाल अपने भाई उमेश पाल के घर अचानक पहुंची थीं। तो वहां अतीक के गुर्गे मौजूद दिखे थे। जिन्हें देखकर पूजा पाल, उमेश पाल के घर से वापस लौट गई थीं। तभी से दोनों भाई-बहन में मनमुटाव बना हुआ था। शनिवार शाम जब पूजा सांत्वना देने पहुंचीं तो परिवारवालों से तीखी बहस हुई। मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57