छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

स्वास्थ विभाग ने परिवीक्षावधि पूर्ण कर चुके कर्मियों की सेवाएं के निरंतरता हेतु शीध्र कार्यवाही के निर्देश दिए-हजारों कर्मी लाभान्वित (मुख्यमंत्री-स्वास्थ मंत्री का आभार-किंतु संभाग, जिला स्तरीय अधिकारी सी.आर. व संपत्ति विवरण मंगाकर अटका रहेे)

प्रभा आनंद सिंह यादव/ ब्यूरो चीफ /सरगुजा//छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ संचालनालय द्वारा प्रदेश में हजारोें की संख्या में पांच-सात वर्ष पूर्व नियुक्ति ग्रामीण स्वास्थ संयोजक महिला-पुरूष, स्टाफ नर्स, लैब टैक्निशियन, फारमेसिस्ट, के पदों पर कार्यरत् स्वास्थ कर्मचारियों के परिवीक्षावधि समाप्त होने के बाद त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश आज 8 जून 2021 को प्रसारित कर जिला एवं संभागीय स्तर के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। ताकि उनके परिवीक्षावधि समाप्ति पश्चात् उन्हें देय स्वत्वों का शीध्र निराकरण किया जा सके। किंतु संभाग व जिला अधिकारी परिवीक्षा अवधि समाप्ति को पदोन्न्ति के समान कार्यवाही करते हुए दो वर्ष का गोपनीय प्रतिवेदन, अचल संपत्ति आदि का विवरण मांगाकर कार्यवाही में विलंब कर रहे है। परिवीक्षा अवधि समाप्ति के पूर्व यदि प्रशिक्षण के दौरान कोई कर्मचारी उचित कार्य नहीं किया है तब उसका नियंत्रण अधिकारी स्वयं उच्च अधिकारियों को अवगत् कराते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु लेख करेगा।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

संध के प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार झा, जिला शाखा अध्यक्ष इदरीश खाॅन ने बताया है कि संचालनालय स्वास्थ सेवाएं द्वारा पांच-सात वर्ष पूर्व नियुक्ति ग्रामीण स्वास्थ संयोजक महिला-पुरूष, स्टाफ नर्स, लैब टैक्निशियन, फारमेसिस्ट, के पदों पर कार्यरत् स्वास्थ कर्मचारियों जिनकी नियुक्ति 2014-15 अथवा उसके पूर्व की गई थीं तथा उनकी परिवीक्षावधि दो वर्ष निर्धारित थीं। किंतु स्वास्थ विभाग के तत्कालिन गैरजिम्मेदार अधिकारियों के अफसरशाही के कारण 7-8 वर्ष सेवा पूर्ण हो जाने के बाद भी परिवीक्षावधि समाप्त करने की कार्यवाही न करने से उनके स्वत्वों जिसमें प्रमुख रूप से वेतनवृद्वि, क्रमोन्नति पदोन्नति दिवंगत होने पर अनुकंपा नियुक्ति जैसे लाभ से वंचित होना पड़ रहा था। इस संबंध में संध द्वारा समय-समय पर मुख्यमंत्री, स्वास्थ मंत्री, स्वास्थ सचिव, से मांग करता रहा है। संचालक स्वास्थ सेवाएं के आदेश प्रसारित करने के बाद शीध्र परिवीक्षावधि समाप्त किया जाना चाहिए। किंतु संभागीय व जिला स्तर के अधिकारी परिवीक्षावधि समाप्ति की कार्यवाही को पदोन्नति की कार्यवाही जैसा मानकर दो वर्ष के गोपनीय प्रतिवदेन, अचल संपत्ति का विवरण आदि मांग रहे है। संचालक स्वास्थ सेवाएं के उक्त आदेश से विगत् 2 वर्षो से कारोना योद्वा के रूप में कार्यरत् स्वास्थ कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। संध के कार्यकारी अध्यक्ष अजय तिवारी, महामंत्री उमेश मुदलियार, संभागीय अध्यक्ष संजय शर्मा,सरगुजा अध्यक्ष आनंद सिंह यादव, स्वास्थ संयोजक संध के प्रांतीय अध्यक्ष टार्जन गुप्ता, संभागीय सचिव प्रवीण ढिढवंशी, आर.के.अवस्थी प्रांतीय सचिव, सुरेन्द्र त्रिपाठी, विमलचंद्र कुण्डू, नरेश वाढ़ेर, आदि नेताओं ने उक्त आदेश प्रसारित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ मंत्री टी.एस.सिंहदेव, स्वास्थ सचिव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, केवल आदेश प्रसारित करने की बजाय जमीनी स्तर पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!