ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Trailer Release : छालीवुड फ़िल्म वैदेही के “जय श्री राम” गाने का टीज़र आया सामने, 7 अप्रैल को होगी फ़िल्म रिलीज…

रायपुर। Trailer Release : छत्तीसगढ़ में छालीवुड फिल्म का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। छालीवुड की आने वाली फिल्म वैदेही का पहला गाना 15 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है, जिसका टीज़र और मोशन पोस्टर आज SRK म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ कर दिया गया है। गाने के बोल है “जय-जय श्री राम” जैसा गाने के बोल है वैसा फिल्मांकन गाने में भी खूब दिख रहा है जो कि दर्शकों को भगवान श्री राम के रंग में सराबोर कर देने वाली है। बता दें कि फ़िल्म वैदेही छत्तीसगढ़ की पहली फ़िल्म है जिसमे 7.1 ऑडियो तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। पूरे फ़िल्म का फिल्मांकन नवा रायपुर में किया गया है। वही बॉलीवुड पैटर्न पर सारे गाने और पूरी मूवी बनी हुई है जिसकी छटा आपको अपने नजदीकी सिनेमाघरों में 7 अप्रैल को बिखरती नजर आएगी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आपको बता दें कि छालीवुड में इन दिनों एक से बढ़कर एक पारिवारिक और लव स्टोरी सहित एक्शन फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। जो कि छत्तीसगढ़ी सीने प्रेमियों के दिलो में अपनी छाप छोड़ रही है। इसी कड़ी में सिद्धेश्वरम मूवीस एंड एंटरटेनमेंट, 24 फ्रेम्स प्रोडक्शन दर्शकों को एक और तोहफा देने जा रही है। बता दे कि त्याग और तपस्या पर आधारित छत्तीसगढ़ी फिल्म “वैदेही” 7 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सभी सेनिमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म सिद्धेश्वरम मूवी एंड एंटरटेनमेंट, 24 फ्रेम्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई है वहीं फिल्म वैदेही की पहली पोस्टर व फर्स्ट लुक रिलीज की जा चुकी है। बता दें कि फिल्म वैदेही लव स्टोरी से भरपूर और पारिवारिक फिल्म है। इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहे है मनीष मानिकपुरी। जिसके लेखक निर्देशक गंगा सागर पंडा हैं। वही निर्माता सी. के. पटेल व सह-निर्माता सतीश जादवानी है। इस फ़िल्म के कार्यकारी निर्माता स्वाति मानिकपुरी हैं। डीओपी, प्रोजेक्ट डिजाइनर सिद्धार्थ सिंह, संपादक-रितेश दास, कला निर्देशक – बेनेडिक्ट फ्रांसिस, असिस्टेंट डायरेक्टर– बॉबी सोनी, प्रोडक्शन– राजू नागरची, म्यूजिक– एसआरके म्यूजिक है। इस फिल्म के मनमोहक गीतों में मधुर म्यूजिक दिए है जाने माने सिंगर और म्यूजिशियन सोम दत्त पंडा, परवेज खान( करिश्मा स्टूडियो), तोशांत कुमार और मोनिका वर्मा ने, वहीं लिरिक्स संयोजन किए है।

इस छत्तीसगढ़ी फिल्म में बेहतरीन हुनरबाज एवरग्रीन विशाल, श्रद्धा पाणिग्रही, काजल सोनबेर, रवि साहू, पुष्पेंद्र सिंह, पूरन किरी, नीरज उइके, सागर पंडा, अंजलि सिंह, दिव्या नागदेव, अनुसुइया मानिकपुरी, काजल कौशिक, सम्पदा मानिकपुरी, विक्रम राज अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। फिल्म के टीम और कलाकारों ने जनता से 7 अप्रैल को नजदीकी सिनेमा हॉल में देखने की अपील किए है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!