Advertisement

खाली पेट खट्टा खाने से लेकर गलत समय में दूध पीने तक, जानें बार बार एसिडिटी होने के 4 कारण

एसिडिटी की समस्या से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। ये एक ऐसी समस्या है जो कि रह-रह कर आपको परेशान कर सकती है। ऐसे में आपको कोशिश करना चाहिए कि एसिडिटी की समस्या से आप परेशान न हो बल्कि, इनके कारणों के बारे में आप जानें और इनसे बचें। तो, आइए, हम आपको बताते हैं बार बार एसिडिटी क्यों होती है। साथ ही हम जानेंगे इस समस्या से बचाव के उपाय के तरीके।

बार बार एसिडिटी क्यों होती है-Causes of acidity and gas in hindi
1. खाली पेट खट्टा खाना-Sour foods
खाली पेट खट्टा खाना, एसिडिटी का कारण बन सकता है। दरअसल, खट्टे फल जैसे कि संतरा और मौसमी आदि का सुबह खाली पेट सेवन दिनभर एसिडिटी का कारण बन सकता है। ये असल में पेट के एसिड पीएच को खराब करता है और बार-बार एसिडिटी का कारण बन सकता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

2. गलत समय में दूध पीने से-Milk
गलत समय में दूध पीने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। जैसे कि रोज रात में या फिर सुबह खाली पेट दूध पीना एसिडिटी का कारण बन सकता है। दरअसल, जिन लोगों का मेटाबोलिज्म स्लो होता है उन्हें दूध जल्दी नहीं पचता है। ऐसे लोगों में ये एसिडिटी का कारण बन सकता है।

3. तीखे के साथ मीठा का कॉम्बिनेशन-Worst food combination
तीखे के साथ मीठा का कॉम्बिनेशन, एसिडिटी का कारण बन सकता है। ये मेटाबोलिज्म को खराब कर देता है और सीने में जलन का कारण बनता है। इससे आपको गैस की समस्या हो सकती है और रह-रह कर सीने में जलन पैदा हो सकता है।

4. सोडा और कोल्ड ड्रिंक-Soda and cold drink
सोडा और कोल्ड ड्रिंक पीना, एसिडिटी का कारण बन सकता है। ये पाचन एंजाइम को नुकसान करता है और खाना सही से पचने नहीं देता है। साथ ही इन ड्रिंक्स से पेट का पीएच भी बिगड़ जाता है जिससे रह-रह कर होने वाली गैस और एसिडिटी का कारण बन सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57