Advertisement

राहुल गांधी के बयान पर सरकार का सख्त रुख, निशिकांत दुबे लाए सब्सटेंटिव मोशन: किरेन रिजिजू

नई दिल्ली/ संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान और आचरण को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने नियमों का उल्लंघन करते हुए एक अप्रकाशित किताब का गैर-कानूनी तरीके से उल्लेख किया और अपने बजट भाषण के दौरान कई आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

किरण रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में “देश बेच दिया” जैसे शब्दों का प्रयोग किया और प्रधानमंत्री के लिए भी अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया, जो संसदीय मर्यादाओं के खिलाफ है। ऐसे कई मुद्दे हैं, जिन पर सरकार उन्हें नोटिस देना चाहती थी और इसी को लेकर सरकार मोशन लाने वाली थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हालांकि, उन्होंने बताया कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा एक सब्सटेंटिव मोशन लाया गया है, जिसके चलते फिलहाल सरकार अपना प्रस्तावित मोशन वापस ले रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी सांसद सदन में मोशन ला सकता है और यह पूरी तरह संसदीय प्रक्रिया के तहत है।

किरण रिजिजू ने आगे कहा कि सब्सटेंटिव मोशन स्वीकार होने के बाद स्पीकर से चर्चा कर यह तय किया जाएगा कि इस मामले को प्रिविलेज कमेटी, एथिक्स कमेटी को भेजा जाए या सीधे सदन में चर्चा के लिए प्रस्तुत किया जाए।

उन्होंने कहा कि संसद की गरिमा और नियमों की रक्षा करना सभी सांसदों की जिम्मेदारी है और किसी भी तरह की अमर्यादित टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47