Advertisement

शाहरुख खान की पत्नी गौरी के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर

शाहरुख खान की पत्नी गौरी के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर

लखनऊ, 2 मार्च (आईएएनएस)|बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गौरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 409 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई के रहने वाले जसवंत शाह ने शिकायत दर्ज कराई थी। शाह ने आरोप लगाया कि जिस कंपनी की गौरी ब्रांड एंबेसडर हैं, वह कंपनी 86 लाख रुपये लेने के बावजूद फ्लैट का कब्जा देने में विफल रही।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शिकायतकर्ता का आरोप है कि लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में तुलसियानी गोल्फ व्यू स्थित फ्लैट किसी और को दे दिया गया।

गौरी के अलावा, तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक, अनिल कुमार तुलसियानी और इसके निदेशक महेश तुलसियानी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई थी।

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने ब्रांड एंबेसडर गौरी खान से प्रभावित होकर फ्लैट खरीदा था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47