छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

एएसपी बेमेतरा ने ली थाना चौकी प्रभारियों का समीक्षा मीटिंग………

एएसपी बेमेतरा ने ली थाना चौकी प्रभारियों का समीक्षा मीटिंग

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के द्वारा आज रविवार को राजपत्रित अधिकारियो एवं सायबर सेल, थाना, चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा मीटिंग लिया गया। जिसमें थाना, चौकी में लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत, गुमइंसान, वारंट, लबित माल, स्थायी वारंट की थानावार जानकारी ली जाकर समीक्षा किया गया। लंबित मामलों का राजपत्रित अधिकारियों के सुपरविजन में शीघ्र निराकरण करने निर्देशित किया गया तथा थाना, चौकी प्रभारियों को समाधान शिकायत हेल्प लाईन नंबर 9479257558 में आने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने, महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराध को एक अभियान चलाकर यथाशीघ्र निराकरण करने, अवैध शराब बिक्री, अवैध मादक पदार्थ गांजा, जुआ, सट्टा एवं अन्य नशीली दवाओं पर लगाम लगाने हेतु लघु अधिनियम के तहत अधिकाधिक कार्यवाही करने, रिकार्ड को मेन्टेन एवं सुव्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया गया। थानों के विवेचको को सीसीटीएनएस कार्य स्वयं करने हेतु एवं सीसीटीएनएस के अंतर्गत समस्त फिल्ड की एन्ट्री करने हिदायत दिया गया। समस्त थाना, चौकी प्रभारियों को सोशल मीडिया पर सतत निगाह रखने, सोशल मीडिया पर यदि कोई झूठी अफवाह फैलाने वाली पोस्ट, ऑडियों, विडियो प्रसारित होने पर उसका खण्डन कर झूठी अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने, ऑनलाईन फायनेंसियल फ्राड, साइबर क्राईम, सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहें अपराधों के संबंध में आम जनता को जागरूक करने, ऑनलाईन फायनेंसियल फ्राड की रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करने, थाना में रिपोर्ट करने आये महिला आगंतुक रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने एवं सभी थाना व चौकी प्रभारियों को कानून व्यवस्था बनाये रखने निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं समस्त थाना, चौकी प्रभारी, एएसपी रीडर, साइबर प्रभारी सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!