
स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे फूलों की रंगोली बनायेंग अभ्यास में जुटे विद्यार्थी
स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे फूलों की रंगोली बनायेंग अभ्यास में जुटे विद्यार्थी
गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फूलों की रंगोली बनाने के अभ्यास में अभी से ही बच्चो को प्रशिक्षण देने मे जुटा है सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय।
जानकारी के अनुसार बच्चो मे भारतीय संस्कृति ,संस्कार , बौद्धिक एवम सर्वांगीण विकास करने वाली सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुट गया है। स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय महापर्व पर विद्यालय की साज सज्जा फूलों से सजावट करने के साथ ही फूलों से रंगोली मनाने के लिए बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस संबंध विद्यालय के प्रधानाचार्य का इस संबंध में मानना है कि रंगोली बनाने में रंगो पर काफी आर्थिक बोझ पालको को उठाना पड़ता है, ऐसी स्थिति में बच्चो को पुष्पों से रंगोली बनाने का अभ्यास कराया जा रहा है। प्रकृति ने मानव जाति के लिए विभिन्न रंगो का उपहार प्रदान की है। हमें इन रंग को चुन चुन कर बिना किसी खर्च का बच्चों को रंगोली एवं विभिन्न आयोजनों में साज सज्जा के लिए प्रशिक्षित करना है जो किया जा रहा है। इस कड़ी में बच्चों को फूलों से रंगोली बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो गणतंत्र दिवस पर विद्यालय को सजाएंगे।