Advertisement

HOLIKA 2023 : छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर होगा गौकाष्ठ से बनी होलिका दहन

बिलासपुर। इस बार बड़े पैमाने पर गौकाष्ठ (गोबर से बनी लकड़ी) से बनी होलिका का दहन होने वाला है। शहर के चारों गोठान में 100 क्विंटल गौकाष्ठ तैयार कराया गया। जिसे शहर के बड़े होलिका दहन समितियों ने बुक करा लिया है। ऐसे में इस बार बड़े पैमाने पर गौकाष्ठ से बनी होलिका का दहन होगा।

इस साल भी नगर निगम की ओर हरे-भरे पेड़ों को बचाने के लिए होलिका दहन गोकाष्ठ करने के लिए गोबर की लकड़ी (गोकाष्ठ) तैयार कराया गया है। शहर के मोपका, सरकंडा, सकरी और सिरगिट्टी गोठान को इस बार होलिका दहन के लिए 25-25 क्विंटल गौकाष्ठ बनाने का लक्ष्य दिया गया। इस तरह चारो गौठान के माध्यम से 100 क्विंटल गौकाष्ठ फरवरी अंत तक तैयार कर लिया गया। इसमे खास बात यह है कि सभी गौकाष्ठ अभी से बुक हो चुके हैं। ऐसे में साफ है कि इस बार बड़े पैमाने पर गौकाष्ठ से बने होलिका का दहन होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अब करना पड़ रहा जदोजहद

100 क्विंटल गौकाष्ठ तो पूरी तरह से बुक हो चुका है।

ऐसे में जिन समितियों को अपने होलिका दहन के लिए गौकाष्ठ चाहिए, उन्हें अब गोठान के चक्कर काटने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। ऐसे में इन्हें ले देकर गौकाष्ठ मिल पा रहा है। आने वाले एक दो दिन में यह भी मिलना बंद हो जाएगा।

10 किलो की दर से मिलेगी गोकाष्ठ

नगर निगम के अपर आयुक्त राकेश जायसवाल ने बताया कि पिछले साल होली के दौरान 6 रुपये प्रति किलो में गोकाष्ठ की बिक्री की गई थी। इस बार गोकाष्ठ की कीमत प्रतिकिलो 8 रुपये निर्धारित की गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47