छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

एमए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की रखी मांग

रायपुर। एमए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की. बता दें कि एमए छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर समय मांगा था, जिसे स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रायपुर प्रवास के दौरान मिलने का समय दिया था. 1 सितंबर को राजभवन में राष्ट्रपति से छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

संगठन के अध्यक्ष ऋतुराज साहू ने बताया कि पूर्व मे ही राज्य की भाषा छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची मे शामिल करने के लिए राष्ट्पति को एक चिट्ठी लिखकर अवगत कराया गया था, जिसे पढ़कर हमें मिलने का समय तुरंत ही प्रदान किया गया. इस दौरान संगठन की ओर राष्ट्रपति को बैलगाड़ी का प्रतीक भी भेंट किया गया.

गौरतलब है की राज्य की भाषा छत्तीसगढ़ी अब तक आठवीं अनुसूची मे शामिल नहीं है, जिसे शामिल करने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!