ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Trending

LPG Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा, जानिए MP के शहरों में नई कीमत

केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़ा दिए हैं। 7 मार्च 2026 से नई कीमतें लागू हो गई हैं। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में जानिए गैस सिलेंडर के नए रेट।

रसोई गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा, आज से नई कीमतें लागू

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

भोपाल। केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं। वहीं 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों में नई कीमतों के अनुसार अब भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडर 918 रुपए, इंदौर में 941 रुपए, ग्वालियर में 996 रुपए, जबलपुर में 919 रुपए और उज्जैन में 972 रुपए में मिलेगा। प्रदेश में सबसे महंगा सिलेंडर नर्मदापुरम में 1035 रुपए का हो गया है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सरकार ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इसी को देखते हुए केंद्र ने देश की सभी तेल रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है, ताकि उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी न हो।

केंद्र सरकार ने एसेंशियल कमोडिटी एक्ट 1955 के तहत आपात शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए तेल कंपनियों को प्रोपेन और ब्यूटेन का उपयोग मुख्य रूप से एलपीजी उत्पादन के लिए करने को कहा है।

ऐसे तय होती है गैस की कीमत

तेल कंपनियां हर महीने अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर, परिवहन खर्च और टैक्स को ध्यान में रखते हुए एलपीजी सिलेंडर का रेट तय करती हैं। इसके बाद डीलर कमीशन जोड़कर उपभोक्ताओं के लिए अंतिम कीमत निर्धारित की जाती है।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!