ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
Trending

125 दिन रोजगार की गारंटी, गांव तय करेंगे विकास कार्य: शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ‘विकसित भारत: जी राम जी बिल’ में 125 दिन रोजगार की गारंटी दी गई है। विकास कार्य गांव तय करेंगे, जिससे ग्रामीण भारत सशक्त होगा।

गांवों को सशक्त बनाएगा ‘विकसित भारत: जी राम जी बिल’, 125 दिन रोजगार की गारंटी: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली।केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ‘विकसित भारत: जी राम जी बिल’ के माध्यम से ग्रामीण भारत को नई मजबूती दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बिल में 100 दिन के बजाय 125 दिन रोजगार की गारंटी का प्रावधान किया गया है, जिससे गांवों की तस्वीर बदलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

सोशल मीडिया पर जारी संदेश में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस योजना के तहत विकास कार्य गांवों में ही होंगे। कौन-से विकास कार्य होने चाहिए, इसका निर्णय ग्राम स्तर पर ही लिया जाएगा। गांव अपनी जरूरत के अनुसार विकास कार्यों की सूची तैयार करेंगे और उसी के अनुरूप काम कराए जाएंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

ग्राम स्वराज की सोच को मिलेगा बल

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था से ग्राम स्वराज की अवधारणा को मजबूती मिलेगी और स्थानीय जरूरतों के अनुसार रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इससे किसानों, मजदूरों और ग्रामीण युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

ग्रामीण विकास को नई दिशा

उन्होंने कहा कि रोजगार की अवधि बढ़ने से न केवल ग्रामीण आय में वृद्धि होगी, बल्कि गांवों में बुनियादी ढांचे का विकास भी तेज होगा, जिससे विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में मदद मिलेगी।


 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!