ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

दिल्ली के कई इलाकों में हो सकती है पानी की किल्लत, यमुना का जलस्तर घटा

दिल्ली के कई इलाकों में हो सकती है पानी की किल्लत, यमुना का जलस्तर घटा

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। इसकी वजह से दिल्ली के बहुत से क्षेत्रों में पानी की सप्लाई पर प्रभाव पड़ सकता है। कई इलाकों पानी की किल्लत हो सकती है। दिल्ली के सिविल लाइंस, हिंदू राव हॉस्पिटल, कमला नगर, करोल बाग और एनडीएमसी के कई क्षेत्रों में लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि 8 मार्च को देश में होली का त्यौहार है। त्योहार पर पानी का इस्तेमाल अधिक बढ़ जाता है। दिल्ली जल बोर्ड ने ट्वीट कर दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर जानकारी दी है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

दिल्ली जल बोर्ड ने अपने ट्वीट में कहा है कि यमुना नदी में कच्चे पानी की कम प्राप्ति और वजीराबाद बैराज पर यमुना तालाब के स्तर के सामान्य स्तर 674.50 फीट के मुकाबले 671.70 फीट कम होने के कारण, वजीराबाद जल उपचार संयंत्र में जल उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इसकी वजह से दिल्ली के कई क्षेत्रों में लोगों को पानी की कमी से जूझना पड़ सकता है।

वजीराबाद बैराज पर यमुना जल स्तर घटने से दिल्ली के कमला नगर, मुखर्जी नगर, करोल बाग, हिंदूराव अस्पताल और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद क्षेत्र के बहुत से इलाकों को पानी की कमी का सामना करना पढ़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी लोगों के साथ साझा की है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!