Advertisement

Satish Kaushik: पोस्टमार्टम के बाद आज मुंबई में होगा सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार,

Satish Kaushik: पोस्टमार्टम के बाद आज मुंबई में होगा सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार,

Satish Kaushik Death: दिग्गज अभिनेता- निर्माता- निर्देशक सतीश कौशिक का 9 मार्च को 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यह जानकारी अनुपम खेर ने सुबह ट्वीट कर दी। एक्टर ने लिखा, ‘सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी।’ कथित तौर पर, अभिनेता दिल्ली में थे जब उन्हें कार में अचानक दिल का दौरा पड़ा। सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर आज दोपहर में पोस्टमॉर्टम के बाद मुंबई लाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एक्टर को दिल का दौरा पड़ने के बाद गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। हालांकि, 9 मार्च की देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। उम्मीद है कि सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर आज दोपहर करीब तीन बजे वापस मुंबई लाया जाएगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

फिल्म इंडस्ट्री उनके जाने से सदमे में है। 7 मार्च को ही सतीश कौशिक ने तमाम सितारों के साथ जमकर होली खेली थी और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 मार्च को मुंबई में जावेद अख्तर की पार्टी में होली खेलने के बाद सतीश 8 मार्च को दिल्ली में परिवार और दोस्तों के साथ होली खेलने आए थे। यहां उन्होंने जमकर होली खेली, लेकिन रात में अचानक उनकी तबीयत खराब होने लगी। और 9 मार्च को उन्होंने आखिरी सांसे लीं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47