छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

राजमार्गों में घायलों के त्वरित उपचार के लिए एम्बुलेंस सेवा 108 और 1033 का जल्द किया जाएगा इंटीग्रेशन

रायपुर : राजमार्गों में घायलों के त्वरित उपचार के लिए एम्बुलेंस सेवा 108 और 1033 का जल्द किया जाएगा इंटीग्रेशन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

परिवहन सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय

राजमार्गों में दुर्घटना रोकने ब्लैक स्पॉट्स के सुधार कार्यों मेें लाएं तेजी

रायपुर/संभाग ब्यूरो/रिखीराम नागेश/राजमार्गों में ब्लैक स्पॉट्स के सुधार कार्यों, राजमार्गों में लगे कैमरे और टोल प्लाजा के डेटा के इंटीग्रेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा परिवहन विभाग के सचिव श्री एस. प्रकाश की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में की गई। बैठक में राजमार्गो में घायलों के त्वरित उपचार हेतु एम्बुलेंस सेवा 108 तथा 1033 के यथाशीघ्र इंटीग्रेशन, ब्लैक स्पॉट्स के प्रभावी सुधारात्मक उपायों में शीघ्रता तथा राजमार्गो में लगे कैमरे तथा टोल प्लाजा के डेटा को इंटीग्रेट कर चालानी कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बैठक में लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा, संयुक्त परिवहन आयुक्त श्री वेदव्रत सिरमौर, प्रबंधक एनएचएआई श्री प्रखर अग्रवाल, उप संचालक स्वास्थ्य डॉ. डी.के तुर्रे, डॉ. जी.जे. राव, एनआईसी के वरिष्ठ संचालक श्री वाई.वी.एस. राव, पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता श्री राजकुमार रात्रे, आरटीओ रायपुर श्री शैलाभ साहू सहित परिवहन, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, एम्बुलेंस सेवा 108, 1033 के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Keshri shahu

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!