पत्नी की हत्या के मामले मे सरगुजा पुलिस को मिली सफलता……….

पत्नी की हत्या के मामले मे सरगुजा पुलिस को मिली सफलता
थाना बतौली द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त टांगी किया गया जप्त।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे गंभीर मामलो मे हो रही त्वरित कार्यवाही।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

प्रार्थी रामकेश्वर साकिन सेदम बतौली का थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भाई प्रभुनारायण अपनी पत्नी मृतिका के उपर चरित्र शंका कर हमेशा लड़ाई झगडा करते रहता था कि घटना बैल को बाहर निकालने की बात को लेकर प्रभुनारायण टागी से मृतिका को मार दिया हैं, जिससे मृतिका मौक़े पर ही फौत कर गयी हैं, घटना की रिपोर्ट पर सदर धारा 302 भा.द.वि.का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे मामले मे आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व मे थाना प्रभारी बतौली उपनिरीक्षक प्रमोद पाण्डेय एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।

दौरान जांच विवेचना आरोपी प्रभुनारायण का पत्तासाजी कर पकड़कर पुछताछ किया गया जो अपनी पत्नी की हत्या कारित करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त टांगी को आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया हैं, आरोपी प्रभुनारायण साकिन सेदम बतौली के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय, सउनि शिवमन कौशिक, प्र.आर. देवशरण, आर. पंकज लकड़ा, राजेश खलखो, जयनाथ राम, अशोक भगत, सैनिक बजरंग प्रसाद, सैहुन कुजूर शामिल रहे।