छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

हिन्दू राष्ट्र की मांग केन्द्र से करनी चाहिए-भूपेश

रमन सिंह जो घोटाले की बात कर रहे हैं वो निराधार है
रायपुर। हिन्दू राष्ट्र की मांग लेकर रायपुर में साधु संतों की सभा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, यह मांग केंद्र सरकार से करनी चाहिए। भाजपा झूठ का महल खड़ा करती है। बहुत सारे साधु संत भाजपा समर्थित हैं। जोकि जनता को बरगला रहे हैं। इसलिए यहां मांग करने के बजाय दिल्ली में केंद्र सरकार के पास साधु-सतों को जाना चाहिए। अमित शाह कहते हैं देश संविधान से चलेगा। वह 25 मार्च को आ रहे हैं। इस मांग को लेकर उनसे मिलना चाहिए। ये लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने 600 करोड़ के राशन घोटाले के आरोप लगाए, इस पर भूपेश बघेल ने कहा- बीजेपी के समय राशन कार्ड बनाकर काट देते थे। 15 लाख फर्जी राशन कार्ड उन्होंने बनाया। जो चावल गया वो घोटाले के श्रेणी में आएगा। रमन सिंह को जवाब देना चाहिए। 2009 में कुनकुरी कांड हुआ। रमन सिंह के क्षेत्र में धान की चोरी हुई थी। हमारे कार्यकाल में कार्रवाई हो रही है। जिन-जिन दुकानों का सत्यापन हुआ और जिसमें कमी पाई गई। उसमे नोटिस जारी हुआ। जो गलत है उसके खिलाफ एफआईआर करा रहे हैं। रमन सिंह के समय में कार्रवाई नहीं हुई। नान डायरी में बहुत सारे नाम थे लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। रमन सिंह जो घोटाले की बात कर रहे हैं वो निराधार है।
बेमौसम हुई बारिश से रबी फसलों को हुए नुकसान पर कलेक्टरों से नुकसान का परीक्षण कराने की बात कही है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!