छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

गांधी स्टेडियम में हेलीपैड बनाने को लेकर टी.एस. सिंहदेव ने कलेक्टर को अपना विरोध दर्ज कराया

गांधी स्टेडियम में हेलीपैड बनाने को लेकर टी.एस. सिंहदेव ने कलेक्टर को अपना विरोध दर्ज कराया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

अम्बिकापुर : प्रधानमंत्री की अम्बिकापुर में प्रस्तावित चुनावी रैली में उनके हेलीकॉप्टर के लिये गांधी स्टेडियम में हेलीपैड बनाने को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टी0एस0 सिंहदेव ने कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर अपना विरोध दर्ज कराया है। इस घटना की जानकारी होने पर अम्बिकापुर महापौर डॉ0 अजय तिर्की के नेतृत्व में जिला कांग्रेस के एक दल ने आज कलेक्टर को हेलीपैड बनाने के विरोध में ज्ञापन दिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कलेक्टर को प्रेषित पत्र में कहा है कि गांधी स्टेडियम शहर का एकमात्र ऐसा मैदान जो कि शहर के खिलाडियों और खेलप्रेमियों के साथ ही आमजन भी तफरीह के लिये इस मैदान का उपयोग करते हैं। भाजपा के दिवंगत नेता स्व0 रविशंकर त्रिपाठी के जिवित रहते उनकी पहल पर शहर के राजनैतिक और सामाजिक समाज ने यह तय किया था कि इस मैदान का उपयोग मात्र ख्ेाल से संबंधित गतिविधियों के लिये किया जायेगा। इस मैदान में किसी भी प्रकार के राजनैतिक, धर्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। लेकिन प्रधानमंत्री के राजनैतिक दौरे के लिये पूरे स्टेडियम का हेलीपैड बनाया जाना उचित नहीं है जबकि शहर में कई वैकल्पिक स्थल मौजूद हैं। उन्होेेेेंने अपने पत्र में लिखा है कि मै अम्बिकापुर में प्रधानमंत्री का स्वागत करता हॅूं। लेकिन शहर के एकमात्र खेल सुविधा और गतिविधी वाले गांधी स्टेडियम में हेलीपैड निर्माण का विरोध करता हॅूं। साथ ही प्रशासन से अनुरोध करता हॅूं कि हेलीपैड निर्माण को तत्काल रोका जाये और प्रधानमंत्री जी के हेलीकॉप्टर की लैंडिग के लिये शहर में उपलब्ध अन्य वैकल्पिक सुविधाओं का उपयोग प्रधानमंत्री की सुरक्षा का पूर्ण रुप से ध्यान रखते हुए किया जाये।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

महापौर के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधीमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया

अम्बिकापुर के महापौर डॉ0 अजय तिर्की के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के नाम से एक ज्ञापन हेलीपैड निर्माण के विरोध में जिला प्रशासन को दिया है। इस दौरान महापौर ने यह बताया कि अम्बिकापुर में निर्वाचित निगम की बॉडी, महापौर, सभापति, और एम0आई0सी0 को अंधरे में रखकर मनमाने तरीके से जिला प्रशासन द्वारा स्टेडियम में हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। हेलीपैड के निर्माण के कारण स्टेडियम की सतह जिस हद तक खराब हो गयी है, उसको पुनःस्थापित करने में निगम को छह माह का समय लग जायेगा। निगम की आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह एक अतिरिक्त भार होगा। निगम सभापति श्री अजय अग्रवाल जो प्रशासन की इस गतिविधी से काफी रुष्ट नजर आये ने कहा कि अब प्रशासन को चाहिये कि गांधी स्टेडियम का नाम बदलकर गांधी हेलीपैड कर दे। उन्होंने कहा कि करोंडो के बजट में इस मैदान को पिछले 10 वर्षो में सजाया संवारा गया था। प्रशासन ने मनमाने तरीके से एक ही झटके में इसे तहस-नहस कर दिया। प्रशासन ने शहर की जनभावनाओं का ध्यान ही नहीं रखा। महापौर डॉ अजय तिकी के साथ कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में पी0सी0सी0 उपाध्यक्ष जे0पी0श्रीवास्तव, पी0सी0सी0 महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमंत सिन्हा एवं विनय शर्मा, विनित जायासवाल, अनूप मेहता, गुरुप्रित सिद्धू, विकल झा, आशीष वर्मा, हिमांशु जायसवाल, रजनीश सिंह, मो0 जमील, अविनाश कुमार, विकास केशरी, दिनेश शर्मा, आतिश शुक्ला, फैसल सिद्धकी, मिथुन सिंह सहित कई खेल संगठनों के प्रतिनिधी मौजूद थे।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!