CG Weather Update : तेज बारिश के लिए रहें तैयार, आज भी जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। राजधानी में दिनभर बादल रहने के बाद शाम को अचानक मौसम ने करवट बदला और तेजी से बारिश होने लगी। देर रात तक रूक-रूककर बारिश होती रही। रायपुर सहित पूरे प्रदेश में बदले मौसम से मार्च में मानसून जैसा एहसास होने लगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक द्रोणिका पूर्वी राजस्थान और उससे लगे पश्चिम मध्य प्रदेश से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका दक्षिणी कर्नाटक से पश्चिम विदर्भ तक 0.9 ऊंचाई तक विस्तारित है।

करीब सात बजे से तेज हवाओं और गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हुई

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

रविवार की शाम करीब सात बजे से तेज हवाओं और गरज चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। बारिश इतनी तेज थी कि नेशनल हाईवे से गुजरने वाली वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। लोग दुकानों और भवनों के नीचे छिपकर बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे। शाम सात बजे से शुरू हुई बारिश करीब आठ बजे बंद हुई।

भिंडी सहित अन्य सब्जियों और साग भांजी की फसल खराब होने की आशंका

अभी गेहूं, चना और मसूर की फसल तैयार हो चुकी है। किसानों ने इसकी कटाई भी शुरू कर दी है, लेकिन काफी किसानों ने फसल नहीं काटी है। बारिश से गेहूं, चना और मसूर की खड़ी फसल खराब होने की आशंका है। इसके साथ ही टमाटर, लौकी, बैंगन, पत्ता गोभी, फूलगोभी, कुंदरु, परवल, भिंडी सहित अन्य सब्जियों और साग भांजी की फसल खराब होने की आशंका है।