पुलिस लाइन मे आयोजित हुआ अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह……

AMBIKAPUR-पुलिस लाइन मे आयोजित हुआ अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह का समापन समारोह।
समापन समारोह मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा मुख्य अतिथि के रूप मे हुई शामिल।
जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम मे रंगोली, कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़ और अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर संपन्न किया गया कार्यक्रम।
वर्ष भर अच्छे कार्य करने वाले महिला पुलिसकर्मियों को पुरुस्कृत किये जाने की गई घोषणा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देशानुसार अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह आयोजित कर विभिन्न कार्यक्रम थाना/चौकी स्तर एवं जिला स्तर पर आयोजित किये जाने हेतु दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था, इसी क्रम मे बीते दिनांक को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे महिलाओ के हित मे शासन द्वारा जारी किये गए नियमो एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन कर लाभ दिलाने के उद्देश्य से अभिव्यक्ति महिला जागरूकता सप्ताह का आयोजन जिला स्तर पर पुलिस लाइन के प्रांगण मे आयोजित किया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अभिव्यक्ति महिला जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल हुई थी, समारोह के दौरान पुलिस विभाग मे कार्यरत महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी जिला प्रमुख को अपने बीच पाकर हर्षित नजर आए, कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा के समक्ष रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन किया गया साथ हि महिलाओ के लिए कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, प्रतियोगिता के समापन पश्चात सभाकक्ष मे समरोह का समापन किया गया।

9
समापन कार्यक्रम के उदबोधन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा कहा गया कि आप सभी की उपस्थिति एवं उत्साह को देखकर इस कार्यक्रम के सफल होने की जानकारी मुझे प्राप्त हो गई हैं, जब एक पुरुष पुलिसकर्मी की ड्यूटी समाप्त होती हैं तो एक महिला पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी शुरू होती हैं, घर और ड्यूटी के दौरान आपका खुद पर नियंत्रण कर विभाग के लिए हर समय उपस्थिति होकर कार्य करना एक बेहतर समन्वय हैं उस लिए आप सभी बधाई की पात्र हैं, वर्तमान समय मे पुलिसिंग मे परिवर्तन आया हैं आपको अपनी भूमिका तय करनी होंगी साथ हि किसी भी मामले की पिड़िता को आपको देखकर एक आत्मविश्वास का संचार होना चाहिए, क्युकी स्वयं की आप बीती बता पाना भी आसान नहीं होता हैं घरेलु हिंसा जैसी कई मामलो मे छोटी छोटी कार्यवाहियो से महिलाओ को सुरक्षित कर परिवार बचाया जा सकता हैं। आप सभी संवेदना के साथ अपना कार्य करें अपनी बेहतर कार्यवाहियो से अपनी पहचान बनाये साथ ही साल भर बेहतर पुलिसिंग करने वाले अपराध निकाल मे अच्छे कार्य करने वाले महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा की गई, साथ ही सरगुजा पुलिस द्वारा पुलिस परिवार के लिए चलाये जा रहे स्नेह छाया जैसी योजनाओं के बारे मे जानकारी देकर लाभ उठाने हेतु निर्देशित किया गया।

समापन समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं मे जितने वाले प्रतियोगियों को सम्मानित कर महिला जागरूकता सप्ताह का समापन किया गया, समापन समारोह मे महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी के साथ साथ पुलिस परिवार की महिलाये भी काफी संख्या मे शामिल रही।