CG Vidhansabha : शिक्षकों के रिक्त पद, आदिवासी जमीनों की खरीद उठेगा, मुख्यमंत्री बघेल आज सदन में पेश करेंगे विनियोग विधेयक

रायपुर |आज विधानसभा में सर्वप्रथम मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल अपने-अपने भार साधक विभागों के सवालों का जवाब देंगे। जिसके बाद मंत्री मोहम्मद अकबर कैंपा की वार्षिक रिपोर्ट पटल पर रखेंगे। कैंपा के अलावा मंत्री अकबर वन विकास निगम लिमिटेड का भी वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम से बंगाली भाषा के लिए की गई शिक्षकों की नियुक्ति, प्रदेश में शिक्षकों के स्वीकृत पद व रिक्त पदों की जानकारी, एकलव्य विद्यालय हेतु राशि की स्वीकृति, एनपीएस ऑफिस हेतु स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की सहमति, शिक्षक विहीन विद्यालयों में शिक्षकों की पदस्थापना, संविदा कर्मचारियों को वित्तीय प्रभार नहीं दिए जाने संबंधी निर्देशों की जानकारी, लोक सेवा गारंटी अधिनियम की जानकारी, सहकारी समितियों को दिए गए प्रोत्साहन राशि के संबंध में जानकारी, स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा चलाए गए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा योजना की जानकारी, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित स्कूलों की जानकारी मांगी गई है

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

सीएम भूपेश बघेल वर्ष 2023-24 के बजट के खर्च के लिए आज विनियोग विधेयक पेश

सीएम भूपेश बघेल वर्ष 2023-24 के बजट के खर्च के लिए आज विनियोग विधेयक पेश करेंगे। इस पर चर्चा और पारण 22 मार्च को होगा। इससे पहले कल छह मंत्रियों टीएस सिंहदेव, मोहम्मद अकबर, रूद्र गुरु, कवासी लखमा, उमेश पटेल, अनिला भेंड़िया के विभागों की अनुदान मांगों पर विचार और पारित किए जाएंगी