विश्व क्षय रोग दिवस पर विशेष……

विश्व क्षय रोग दिवस पर विशेष टीबी रोग से निजात दिलाने अरपा रेडियो चला रहा जागरूकता अभियान बिलासपुर, छत्तीसगढ़। स्वास्थ्य मंत्रालय और स्मार्ट एनजीओ के संयोजन से अरपा रेडियो 90.8 एफएम बिलासपुर द्वारा टीबी रोग पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ये अभियान नवंबर महीने से 7 राज्य के 57 सामुदायिक रेडियो द्वारा एक साथ चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भारत को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है, उसी लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अरपा रेडियो द्वारा टीबी रोग पर छत्तीसगढ़ी ऑडिओ कार्यक्रम प्रसारित किए जा रहे है, जिसमें टीबी रोग से जुडी़ कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जा रही हैं। इसके साथ अलग अलग गाँव में जाकर अरपा रेडियो के कार्यकर्ताओं द्वारा नेरोकास्ट करके टीबी की जानकारी दी गई. जिसमें वहाँ की मितानिन दीदी और पंचायत सदस्य भी शामिल रहे। इस दौरान कई फीड्बैक भी प्राप्त हुए। बिलासपुर जिला की क्षय रोग अधिकारी डॉ गायत्री बांधी और पूरे क्षय रोग विभाग द्वारा इस अभियान के लिए सभी प्रकार की आधिकारिक सहायता प्रदान की गई। अरपा रेडियो ने टीबी मितान जो टीबी से जंग जीतकर आज और भी लोगों को टीबी से लड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं उनसे भी बातचीत की और सभी का बातचीत रूपी इंटरव्यू भी अपने कार्यक्रम ‘द टीबी चेलेंज’ मे प्रसारित किया। इसके साथ साथ टीबी मरीजों को पोषण आहार और आर्थिक सहायता प्रदान करने वाले निक्षय मित्रों से भी बातचीत की। अरपा सामुदायिक रेडियो द्वारा ये कार्यक्रम संचालिका संज्ञा टंडन के नेतृत्व में मातृका साहू, महेंद्र सिंह ध्रुव, विभूति सचदेव, आकांक्षा सिंह ठाकुर व अरपा रेडियो के सदस्यों ने मिलकर किया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM