Advertisement

अलग-अलग स्थानों से कुल 05 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर प्रेम मानिकपुरी गिरफ्तार…..

अलग-अलग स्थानों से कुल 05 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर प्रेम मानिकपुरी गिरफ्तार

अलग – अलग थाना क्षेत्रों के अलग – अलग स्थानों से कुल 05 नग दोपहिया वाहन किया है चोरी

वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों को पकड़ने हेतु एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की एक विशेष टीम का किया गया है गठन
बड़े ही शातिर व प्रोफेशनल तरीके से देता था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम
आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 05 नग दोपहिया वाहन किया गया है जप्त।
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 2,00,000/- रूपये

आरोपी है शातिर वाहन चोर, जो पूर्व में भी थाना सरस्वती नगर से 10 नग दोपहिया वाहन के प्रकरण में रह चुका है जेल निरूद्ध

आरोपी से जप्त चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन में आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 69/23 धारा 379 भादवि. का अपराध है पंजीबद्ध

आरोपी से जप्त चोरी की शेष 04 नग दोपहिया वाहनों में आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में पृथक से धारा 41(1+4) जा.फौ./379 भादवि. के तहत् की गई कार्यवाही

रायपुर – दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

इसके साथ ही एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन कर वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने हेतु भी लगाया गया है। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की विशेष टीम द्वारा वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन करने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी इस संबंध में सूचना एकत्र कर वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने के प्रयास किये जा रहे थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी तारतम्य में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत गोल चौक पास एक व्यक्ति दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कबीर नगर को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम प्रेम मानिकपुरी निवासी आजाद चौक रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रेम मानिकपुरी से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रेम मानिकपुरी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके के द्वारा रायपुर के अलग-अलग स्थानों से कुल 05 नग दोपहिया वाहन चोरी करना बताया गया।
आरोपी प्रेम मानिकपुरी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 05 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त किया गया।

आरोपी से जप्त चोरी की 01 नग दोपहिया वाहन में आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 69/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है तथा चोरी की शेष 04 नग दोपहिया वाहनों में आरोपी के विरूद्ध पृथक से थाना कबीर नगर में धारा 41(1+4)जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
आरोपी प्रेम मानिकपुरी शातिर वाहन चोर है जो पूर्व में भी 10 नग दोपहिया वाहन चोरी करने के प्रकरण में थाना सरस्वती नगर से जेल निरूद्ध रह चुका है।

गिरफ्तार आरोपी – प्रेम मानिकपुरी पिता समलिया मानिकपुरी उम्र 26 साल निवासी शिव नगर हाण्डीपारा थाना आजाद चौक रायपुर
कार्यवाही में निरीक्षक अमित कश्यप थाना प्रभारी कबीर नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि शंकर धु्रव, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, आर. विजय पटेल, अभिषेक सिंह, धनंजय गोस्वामी, वीरेन्द्र बहादुर तथा थाना कबीर नगर से उनि महेन्द्र टण्डन एवं सउनि दयाशंकर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47