छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

ग्रामीण औद्योगिक पार्क सांकरा में बन रहा स्टेशनरी उत्पाद, शासकीय विभागों में किये जायेंगे उपयोग

ग्रामीण औद्योगिक पार्क सांकरा में बन रहा स्टेशनरी उत्पाद, शासकीय विभागों में किये जायेंगे उपयोग

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा विकासखंड बेरला में निर्माण किये जा रहे स्टेशनरी सामग्री फाइल पेड, कॉपी, रजिस्टर, विजिटिंग कार्ड, फोल्डर, पम्पलेट, स्टीकर इत्यादि को समय-सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने विमोचन किया। कलेक्टर ने समस्त विभागों में आवश्यक स्टेशनरी सामग्रियों की आपूर्ति रीपा केंद्र- सांकरा से किये जाने हेतु निर्देशित किए। इस दौरान कलेक्टर द्वारा रीपा के हितग्राहियों/उद्यमियों को अधिक से अधिक लाभ/आय अर्जित करने हेतु विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी, छन्नू लाल मारकंडे, एसडीएम बेमेतरा, एसडीएम बेरला सहित समस्त सीईओ जनपद पंचायत एवं अन्य सर्व विभाग प्रमुख उपस्थित थे। भविष्य में सांकरा रीपा अंतर्गत फ्लेक्स, बैनर इत्यादि का कार्य भी प्रारंभ किया जावेगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!