ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

भेंट मुलाकात कार्यक्रम: मुख्यमंत्री पहुंचे दुर्ग जिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आम जनता से भेंट-मुलाकात कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेने शुक्रवार को रायपुर स्थित पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से दुर्ग जिला पहुँच गए है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

यहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।  मुख्यमंत्री प्रथम बटालियन हेलीपेड से दीपक नगर जाएंगे।

मुख्यमंत्री दीपक नगर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का लोकार्पण एवं गंज पारा में सत्ती चौरा मंदिर में दर्शन करेंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री दोपहर 12.40 बजे से 1.55 बजे तक गंज मंडी दुर्ग में आम जनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं की सुनवाई करने के साथ ही शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के बारे में फीडबैक लेंगे।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात सर्किट हाउस दुर्ग में संध्या 5 बजे से 6.30 बजे तक स्वयं सेवी समाज सेवी संगठनों एवं विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात सर्किट हाउस दुर्ग में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री वहां से संध्या 7 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!