Advertisement

सरगुजा संभाग प्रकरण, त्वरित निर्णय, संवेदनशील सरकार का आभार: सुनील सिंह

सरगुजा संभाग प्रकरण, त्वरित निर्णय, संवेदनशील सरकार का आभार

सरकार की और से मुख्यमंत्री द्वारा खेद व्यक्त किया जाना, कांग्रेस के नीतियों के अनुरूप

पूर्ववर्ती 15 वर्षो की भाजपा रमन सरकार ने दिया, बेलगाम अधिकारियों की अमानवीय हरकतों को बढ़ावा – कांग्रेस

बलरामपुर/ 23 मई 2021/सूरजपुर कलेक्टर रणवीर शर्मा के द्वारा दुर्व्यवहार की घटना को प्रदेश सरकार ने बड़ी गंभीरता से लेते हुये, प्रकरण पर तत्काल कार्यवाही कर कलेक्टर को बर्खास्त कर संवेदनशील व जन हितैषी होने का परिचय दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर रामानुजगंज के प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा है कि सुरजपुर कलेक्टर के कृत्यों को दुर्व्यवहार बताते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें सूरजपुर कलेक्टर पद से हटा दिया है, मंत्रालय वापस बुलाकर, साथ ही पीड़ित युवक एवं उनके परिजनो को राहत पहुंचाई है और जनता की आवाज को सुनकर सरकार ने साथ खड़े होने का एहसास कराया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

छत्तीसगढ़ शांत सरल सहज प्रदेश है कांग्रेस की सरकार में किसी भी अधिकारियों की अमानवीय आचरण का कोई स्थान नही।  छत्तीसगढ़ की संस्कृति हमें इस तरह की हरकतों को इजाजत नहीं देती, अधिकारी समझ ले हम आप जनता के सेवक है सेवा कार्य करें, कडाई वर्तमान कोरोनकाल में जरूरी है मगर इस तरह से अमानवीय कृत्यों की छूट ना थी ना है और ना होगी।

कांग्रेस प्रवक्ता सुनील सिंह कहा कि, पूर्ववर्ती 15 वर्षो की भाजपा रमन सरकार में जांजगीर चांपा के मुलमुला थाने में हिरासत में ग्राम नरियारा के अनुसूचित जाति के युवक सतीष कुमार नवरंगे की पुलिस द्वारा की गयी हत्या,भाठापारा के युवक मनहर सतनामी के साथ किये गये अत्याचार जैसे अनेक उदाहरण है जिस पर बेलगाम अधिकारियों की अमानवीय हरकतों को बढ़ावा दिया गया।
बदलते छत्तीसगढ़ में ऐसी हरकतों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता कलेक्टर का हटाया जाना इस बात का जीता जागता सबूत है सरकार ने बता दिया है कि चाहे कोई कितना भी बड़ा हो जनता और जनता की ताकत से बड़ा नहीं है।

सुनील सिंह
प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05