Advertisement

बलौदाबाजार:छीराही में आयोजित तीन दिवसीय रामायण समारोह में शामिल हुई संसदीय सचिव शकुन्तला साहू

छीराही में आयोजित तीन दिवसीय रामायण समारोह में शामिल हुई संसदीय सचिव शकुन्तला साहू

बलौदाबाजार: पलारी विकासखंड /ग्राम छीराही में आयोजित तीन दिवसीय रामायण समारोह के दूसरे दिन आज छत्तीसगढ़ शासन की संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक सुश्री शकुंतला साहू शामिल हुई एवं अतिथियों सहित भगवान श्रीरामचंद्र के फोटो पर पुष्प माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर पूरे क्षेत्र के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक जी का ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने अपने संबोधन में कहा कि रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ ही नहीं है बल्कि यह मनुष्य को जीवन की सीख देता है। रामायण में जहां भगवान राम को मर्यादा पुरूषोत्तम कहा गया है तो वही मां सीता की पवित्रता दर्शायी गई है। लक्ष्मण और भरत दोनों ही का अपने भाई के प्रति अथाह प्रेम दिखता है। रामायण के हर एक चरित्र से कुछ न कुछ शिक्षा अवश्य प्राप्त होती है। यदि व्यक्ति रामायण को पूजने के साथ उससे मिलने वाली सीख को अपने जीवन में अनुसरण करे तो वह एक सफल जीवन व्यतीत कर सकता है। विधायक ने कहा कि रामायण में भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी तीनों ने ही चौदह वर्षों तक विपरीत परिस्थितियों में भी संयम के साथ समय व्यतीत किया। रामायण की इस बात से सीख मिलती है कि व्यक्ति को हर परिस्थिति में संयम बरतना चाहिए। जो व्यक्ति सुख एवं दुख में संयम और धैर्य बनाए रखता है। वह विषम परिस्थितियों से लड़कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।उन्होंने कहा कि भगवान श्री रामचन्द्र जी ने जो अपने प्रजा के हित में कार्य किये थे, उस दिशा में हमारी छत्तीसगढ़ सरकार बेहतर ढंग से कार्य कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47