ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कमलविहार में 7 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ काम, फ्लैट लेकर ठगा महसूस कर रहे हैं लोग

रायपुर : रायपुर स्थित कमल विहार का काम अभी भी अधूरा है। प्राधिकरण के कमल विहार क्षेत्र सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम 7 साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं हुआ है। बगीचों से रेलिंग सहित अन्य उपकरण चोरी हो रहे हैं। प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं है जन समस्या को लेकर कमल विहार के रहवासी रेडीमेड एसोसिएशन संयोजक आशीष भट्टाचार्य प्राधिकरण कार्यालय में 10 अप्रैल को अधिकारियों के समक्ष खुलकर अपनी परेशानी बताएंगे। कमल विहार के विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राधिकरण के साहू समस्याओं के समाधान में एक अहम बैठक 10 अप्रैल को प्रातः 11:30 बजे आयोजित की गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों के समक्ष पुलिस चौकी स्थापित करने की समस्या,सेक्टर वाइज पोस्ट ऑफिस,स्कूल और अस्पताल खोलने की मांग करेंगे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

साइट ऑफिस पर रहते है अधिकारी कर्मचारी
कमल विहार के रहवासियों की एक प्रमुख समस्या यह है कि प्राधिकरण ने साइट ऑफिस तो बना दिया है पर दोपहर के बाद वहां ना तो संचालक मंडल के सदस्य रहते हैं नाही अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहते हैं। इसके कारण स्थानीय रहवासियों की समस्या को लेकर भटकते रहते हैं उनकी सुनने वाला वहां कोई नहीं है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

नया जनरेटर कबाड़
सूत्रों के मुताबिक लार्सन कंपनी की ओर से हर सेक्टर में निर्मित ट्रांसफार्मर के जनरेटर सेट जिनका मूल्य करीबन 45 लाख है कुल 15 नाग है। जिनका अभी तक टेस्टिंग ही नहीं हुई है। जिस वजह से बेशकीमती नया जनरेटर कबाड़ होने की कगार पर है। विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। 16 एकड़ में फैले पावर हाउस के सब स्टेशन की सालों से पुताई सफाई नहीं कराई गई है।

फ्लैट लेकर ठगा महसूस कर रहे हैं
कमल विहार में आरडीए के फ्लैट न मिलने से लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। आरडीए ने फ्लैट का पूरा पैसा तो ले लिया, लेकिन ग्राहकों को अभी तक फ्लैट पूरा करके नहीं दिया है। कमल विहार में पूर्व में लांच किए गए फ्लैट का पजेशन मिला नहीं और यहां दूसरे बिल्डिंग की लांचिंग कर दी गई है। एक किश्त नहीं देने पर आरडीए सरचार्ज वसूल कर रहा है, वहीं आरडीए की लेटलतीफी पर ग्राहकों को किसी प्रकार की राहत नहीं है। ऐसे कई ग्राहक हैं जो आरडीए की कार्यप्रणाली से परेशान हो चुके हैं।

पैसा पूरा लिया, कमल विहार में पांच साल में भी नहीं मिला फ्लैट
कमल विहार में फ्लैट लेने वालों पर इन दिनों बैंकों की किश्त, मकान का किराया और सरचार्ज की तलवार लटक रही है। उन निवेशकों को झटका लगा है, जिन्होंने दो या तीन वर्ष पहले कमल विहार में इस उम्मीद में फ्लैट की बुकिंग कराई थी कि समय पर उन्हें अपना घर मिल जाएगा। अब ऐसे लोग बैंक की किश्त और किराए के मकान का दोगुना खर्च उठा रहे हैं। समय पर फ्लैट देने का वादा कर आरडीए ने कमल विहार परियोजना में लोगों को निराश किया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!